छत्तीसगढ़

हाई रिस्क एरिया में रायपुर नगर निगम कर रहा डोर-टू-डोर सर्वे

रायपुर। रायपुर नगर निगम द्वारा शहर के हाई रिस्क एरिया में घर-घर जाकर जांच करने का अभियान छेड़ दिया गया है। मंगलवार को जांच के दौरान संदेह होने पर 82 लोगों को दवाओं की किट दी गई। ज्यादातर सर्दी खांसी से पीड़ित थे। किंतु एहतियातन उन्हें निगरानी में रखा जा रहा है। उनकी नियमित रूप से जांच की जाएगी।

निगम आयुक्त सौरभ कुमार के निर्देश पर निगम के सभी 10 जोनों के हाई रिस्क एरिया में घर घर जाकर जांच की जा रही है। मंगलवार को जोन एक में 110 घरों की जांच की गई। इनमें 10 लोग संदेही निकले। इसी तरह जोन क्रमांक तीन के 44 घरों में से 6 लोग, जोन क्रमांक 4 के 30 घरों में से 12 लोग, जोन क्रमांक 5 के 60 घरों में से 12 लोग, जोन क्रमांक 7 के 44 घरों में से 4 लोग और जोन जोन क्रमांक 10 में 257 घरों में से 38 लोग संदेही निकले।

सभी पीड़ितों को दवा की किट दे दी गई है। साथ ही उन्हें प्रोटोकॉल नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। इन लोगों की निगम की टीम द्वारा नियमित रूप से जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जोन क्रमांक 6 में 449 घरों की जांच की गई। जिनमे से 11 लोगों को संदेही पाए गए। दो लोगों में कुछ लक्षण देखे गए। रायपुर नगर निगम ने इस वक्‍त संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए अभियान को तेज कर दिया है। इसलिए घर-घर सर्वे किया जा रहा है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *