
केशकाल। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
केशकाल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धनंजय पाण्डे अपने घर में गांजा को छोटे-छोटे पुड़ियों में पैक कर बिक्री हेतु छिपाकर रखा है।
सूचना पर 13 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी के मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान रसोई कमरे से एक कैरी बैग में रखा खुला गांजा एवं 05 नग छोटी पुड़ियां बरामद की गईं। कुल 01.710 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी धनंजय पाण्डे पिता स्व. उर्धव पाण्डे, उम्र 55 वर्ष, निवासी हर्रापडाव केशकाल को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।