छत्तीसगढ़प्रदेश

देश के लिए अटल जी का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


रायपुर। पत्रिका लुक (भवेश जैन)
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित छठवें कुल उत्सव समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में बनाए गए शहीद स्मारक पर भी पुष्पाजंलि अर्पित कर सेनानियों को नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन बहुत विशेष है, आज पूरे प्रदेश में सुशासन दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। अटल जी सच्चे जननायक थे। सभी वर्गाें में उनकी समान रूप से स्वीकार्यता थी। वे युगपुरूष थे। जटिल विषयों पर भी वे देशहित में त्वरित निर्णय लेते थे। देश के लिए अटल जी का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *