रेरा की बड़ी पहल: छत्तीसगढ़ में 14 बैंक अंतिम पैनल में शामिल

रायपुर। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने राज्य में रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और रेरा अधिनियम, 2016 के प्रभावी अनुपालन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेरा ने 14 बैंकों को अंतिम पैनल (फाइनल एम्पैनलमेंट) में शामिल किया है। इससे पहले 03 अप्रैल 2025 को 17 बैंकों को अस्थायी पैनल में शामिल किया गया था, जिनमें से आवश्यक शर्तें पूरी करने वाले 14 बैंकों को अब अंतिम रूप से चयनित किया गया है।
अंतिम पैनल में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक, डीसीबी बैंक, फेडरल बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, कर्नाटक बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एवं सिंध बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक शामिल हैं।
इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि रेरा पंजीकृत परियोजनाओं के पृथक खाते केवल नियमों का पालन करने वाले बैंकों में संचालित हों। इससे परियोजनाओं में वित्तीय पारदर्शिता बढ़ेगी और घर खरीदारों के हित सुरक्षित