छत्तीसगढ़

11 को भाजपा किसान मोर्चा का धरना प्रदर्शन व कलेक्ट्रेट घेराव

कोण्डागांव। पत्रिका लुक
प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को जबरन अमानक वर्मी कम्पाॅस्ट खाद वित्तरण करने व किसान विरोधी नीति के विरोध में होगा भाजपा का प्रदर्शन । प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों को जबरन अमानक वर्मी कम्पाॅस्ट खाद वितरण किये जाने एवं प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीति के विरोध में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा कल 11 अगस्त को कोण्डागांव नगर के स्थानीय जयस्तम्भ चौक में दोपहर 12 बजे से एकत्रीकरण करते हुए धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया जायेगा। जिसमे मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंजोरी नेताम व महामंत्री सुरेश देवांगन ने भाजपा के समस्त जिला/मण्डल/बूथ/मोर्चा/प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों एवं जिले के समस्त किसान भाइयों से धरना प्रदर्शन व घेराव कार्यक्रम में सम्मिलित होने कहा है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *