छत्तीसगढ़

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रमन सिंह की उतारी आरती, फिर रवाना हुए थाना घेरने

रायपुर, टूल किट मामले में भाजपा नेता आज प्रदेश भर में थानों में गिरफ्तारी दे रहे हैं। राजधानी रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत सिविल लाइन थाने के सामने गिरफ्तारी देने पहुंचे। रायपुर के कई अन्‍य थानों में भी भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने पहुंच रहे हैं।

अपने निवास मॉलश्री विहार से रवाना होने के बाद डॉक्टर रमन के काफिले को कटोरा तालाब में रोका गया। वहां महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रमन की आरती उतारी और उसके बाद पैदल सभी सिविल लाइन थाने के लिए रवाना हुए।

डॉ. रमन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि देश में पहली सरकार है, जहां किसी पत्र को ट्वीट करने पर एफआईआर दर्ज हो रही है। यह तानाशाही है, जिसका हम सभी कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में रमन ने कहा कि कार्यकर्ता आज पार्टी के साथ खड़ा है और यह समय बताएगा कि सरकार के खिलाफ कितना उग्र प्रदर्शन हो सकता है।

भाजपा कार्यालय का एकात्म परिसर के सामने सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एकजुट हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथ में भाजपा का झंडा लेकर थानों का घेराव शुरू किया है। जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के नेतृत्व में यह घेराव किया जा रहा है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *