छत्तीसगढ़

भाजयुमो कोंडागांव ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर 62 लोगों का किया सम्मान

कोण्डागांव। पत्रिका लुक

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोंडागांव द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर 62 लोगों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सफाई कर्मी, मितानिन स्वास्थ्य कार्यकर्ता, भूतपूर्व सैनिक, आवास योजना के हितग्राही एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे, जिन्हें श्रीफल, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
आयोजन प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देशन एवं जिला अध्यक्ष नागेश्वर देवांगन के मार्गदर्शन में जिले के सभी मंडलों में संचालित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, यातायात एवं मतदाता जागरूकता तथा वृक्षारोपण जैसे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई। बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Patrika Look