छत्तीसगढ़बड़ी खबरराजनीति

Chhattisgarh Budget 2021: सात हजार करोड़ से शुरू हुआ था छत्तीसगढ़ के बजट का सफर

रायपुर। छत्तीसगढ़ अलग राज्य बनने के बाद राज्य का पहला पूर्ण बजट वित्तीय वर्ष 2001-02 के लिए पेश किया गया था। वह बजट सात हजार करोड़ का था। 2004-05 में पहली बार बजट 10 हजार करोड़ रुपये पहुंचा। इसके बाद से बढ़ता हुआ यह अब लाख करोड़ के पार पहुंच गया है। प्रदेश में पहली बार वित्तीय वर्ष 2018-19 में राज्य का बजट एक लाख की सीमा को लांघा था। हालांकि मुख्य बजट 83,179 करोड़ था। इसके बाद तत्कालीन सरकार ने तीन अनुपूरक बजट पेश किए। इसी तरह 2019-20 में 95,899 करोड़ का मुख्य बजट पेश किया गया था। तीन अनुपूरक के बाद बजट बढ़कर एक लाख छह हजार 413 करोड़ हो गया। इसी तरह चालू वित्तीय वर्ष का मुख्य बजट 95,650 करोड़ का था। जो अब एक लाख दो हजार 349 करोड़ रुपये हो गया है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *