Ghansyam Sharma / Sat, Dec 27, 2025 / Post views : 273
सीपीआई 100वां स्थापना दिवस
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम के बाद कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) का 100वां स्थापना दिवस कोण्डागांव जिले में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सीपीआई जिला परिषद कोंडागांव द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम चिखलपुटी में की गई, जहां संघर्ष के प्रतीक हंसिया-हथौड़ा अंकित लाल झंडे को लाल सलाम के नारों के बीच सम्मानपूर्वक फहराया गया।
इस अवसर पर राज्य परिषद सदस्य कामरेड तिलक, जिला सचिव कामरेड शैलेष, सहायक सचिव जयप्रकाश, दिनेश सहित सोमारु, बिसम्बर, सरादू, दुबेश, रामसिंह, अनुराधा समेत विभिन्न गांवों से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना 26 दिसंबर 1925 को कानपुर में हुई थी और पार्टी ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक मजदूरों, किसानों, महिलाओं एवं मेहनतकश वर्ग के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया है। बस्तर संभाग में भी सीपीआई के आंदोलनों और संघर्षों का ऐतिहासिक योगदान रहा है।
कार्यक्रम के पश्चात चिखलपुटी से जिला मुख्यालय कोण्डागांव होते हुए जनपद मुख्यालय फरसगांव तक दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों से लाल सलाम और सीपीआई के नारों के साथ उत्सव यात्रा निकाली गई। यात्रा के समापन पर पुनः चिखलपुटी पहुंचकर मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन