Ghansyam Sharma / Mon, Nov 2, 2026 / Post views : 31
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के जिला स्तरीय समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 2 नवंबर को विकास नगर मैदान में ‘सशक्त नारी-युवा उड़ान’ थीम पर आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों का जायजा लेने रविवार को कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना आयोजन स्थल पहुंचीं।
इस दौरान कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मंच व्यवस्था और सम्मान समारोह की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा आपसी समन्वय से आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, बैठक व्यवस्था सहित अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि समारोह में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एसडीएम किशोर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन