छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय क्षेत्र में अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क का किया लोकार्पण

कोण्डागांव। पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा वर्चुअल माध्यम से नगर पालिका क्षेत्र में अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क का लोकार्पण एवं नगर पालिका क्षेत्र में मितान सेवा का शुभारंभ सामुदायिक भवन कोंडागांव में किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद्र मालताम, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव, मनीष श्रीवास्तव, कलेक्टर दीपक सोनी, सीएमओ नगर पालिका दिनेश डे सहित अधिकारी कर्मचारी व कांग्रेस कार्यकर्ता , पदधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर दीपक सोनिने बताया कि आज मुख्यमंत्री द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क व मितान सेवा का शुभारंभ किया गया है। अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क में नगर पालिका क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे साथ ही शहरी क्षेत्र में  मितान सेवा योजना का शुभारंभ किया किया गया। एक फ़ोन नम्बर 145145 डायल करने पर आपको 25 प्रकार की सेवाएं घर पहुंचकर मिल पाएगी। वर्षा यादव अध्यक्ष नगर पालिका कोण्डागांव ने बताया कि कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार के द्वारा लगातार जनहित के साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास कर रही है ग्रामीण क्षेत्रो में बढ़ अब शहरी इलाकों में अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क का लोकार्पण आज  किया है। अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क  से शहर के महिलाओं को इसका सीधा फायदा होगा।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *