Uncategorized

मोर सुआद दीदी की रसोई में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी का समापन..


केशकाल विधायक ने प्रतिभागियों को दिया प्रमाण पत्र

कोण्डागांव। पत्रिका लुक

जिला प्रशासन कोंडागांव की अभिनव पहल के अंतर्गत मोर सुआद दीदी की रसोई परिसर में आयोजित दो दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का रविवार शाम समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम रहे। प्रदर्शनी का उद्देश्य जिले के प्रतिभावान कलाकारों को सशक्त मंच प्रदान करना तथा बस्तर की समृद्ध आदिवासी कला और संस्कृति को नई पहचान दिलाना था।
समापन अवसर पर विधायक नीलकंठ टेकाम ने चित्रकला प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी 22 कलाकारों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने प्रदर्शित कलाकृतियों का अवलोकन कर कलाकारों की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से कला को बढ़ावा देने की बात कही। साथ ही आगामी कोंडागांव पारंपरिक मेले में जिले के कलाकारों को कला प्रदर्शन हेतु स्टॉल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना उपस्थित रहीं। चित्रकला प्रदर्शनी के आयोजन में जिले के प्रसिद्ध कलाकार खेम वैष्णव का विशेष सहयोग रहा। प्रदर्शनी में पारंपरिक आदिवासी चित्रकला के साथ-साथ आधुनिक शैली की कलाकृतियां भी प्रदर्शित की गईं। भित्ति चित्रों के माध्यम से आदिवासी संस्कृति, इतिहास और जीवनशैली को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। प्रसिद्ध कलाकार राजेन्द्र राव द्वारा रामायण के एक प्रमुख प्रसंग को पेंटिंग के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने विशेष रूप से सराहा।
कार्यक्रम में जितेन्द्र सुराना, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, विभागीय अधिकारी एवं कलाकार उपस्थित रहे।

Patrika Look