छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ओरछा मुख्यालय में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का लिया जायजा, कार्य की धीमी गति पर जतायी नाराजगी ठेकेदार को नोटिस जारी करने के दिये निर्देश

कलेक्टर ने किया ओरछा के गौठान का निरीक्षण, गौठान में हो रीपा का निर्माण

कोंडागांव/नारायणपुर

नारायणपुर कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने नारायणपुर जिले के विकासखंड ओरछा मुख्यालय में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। कलेक्टर आज दोपहर विकासखंड ओरछा पहुंचे, जहां उन्होंने नवनिर्मित छात्रावास भवन, तहसील कार्यालय, जी.ए.डी. कॉलोनी आदि के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। निर्माण में उपयोग की जाने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता भी देखी। उन्होंने निर्माण कार्याे की धीमी गति पर नाराजगी जताई और सम्बन्धित अधिकारियों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की संख्या में भी वृद्वि करने कहा ताकि निर्माण कार्याे को तेजी से पूरा कर सकें। कलेक्टर ने किया ओरछा के गौठान का निरीक्षण
कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने ओरछा विकासखण्ड के ओरछा के गौठान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने गौठान में चल रहे गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगारमूलक योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों खाद निर्माण, मुर्गीपालन तथा अन्य कार्याे से जोड़ने के निर्देश दिए।। उन्होंने गौठान में रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क बनाने के निर्देश दिए। ओरछा के खेल मैदान उन्नयन कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश कलेक्टर रघुवंशी ने आज अपने ओरछा प्रवास के दौरान ओरछा मुख्यालय में बने खेल मैदान का निरीक्षण किया और खेल मैदान का उन्नयन तेज गति से करने के निर्देश दिए। इस मैदान में फुटबॉल मैदान और रात्रि में खेलने के लिए फ्लड लाइट लगाया जाएगा।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *