छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने आम नागरिकों के जनाक्रोश कुचलने जारी किया कालाकानून- लता उसेंडी

कोंडागांव पत्रिका लुक।

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा जारी आदेश के विरोध में भाजपाईयों जेल भरो आंदोलन किया साथ ही भाजपाईयो के द्वारा जारी आदेश को वापस लेने को कहा ।

आपको बतादें की राज्य सरकार द्वारा आदेश धरना, प्रदर्शन, आंदोलन की अनुमति देने पर रोक लगाए जाने के  विरोध में कोंडागांव जिला भाजपा द्वारा प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में बडी संख्‍या में भाजपा नेता सोमवार को एनसीसी मैदान कोडागांव एकत्रित हो सभा आयोजित कर जिला कार्यालय घेराव के लिए बढ़ने लगे।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी के नेतृत्व में भाजपाइयों का काफिला जैसे ही जिला कार्यालय की ओर कूच  करने लगे गांधी चौक के पास  से भाजपा नेताओं को पुलिस ने मुख्य मार्ग पर बैरिकेट्स लगाकर रोकने का प्रयास करते दिखी लेकिन भाजपाई पुलिस को चकमा देकर सडक किनारे से आगे बढ़ने में कामयाब हुए।

कौन कौन नेता थे इस आंदोलन में
भाजपा नेताओं  सुश्री लता उसेंडी ,  सेवक नेताम, हेंमकुंवर पटेल, संगीता, दीपेश अरोरा , मनोज जैन, चंदन साहू, प्रवीर बदेश  समेत भाजपा नेताओं व सैकड़ों कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल होकर जारी आदेश को वापस लेने को कहा है।

लता उसेंडी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा ने लगाया कांग्रेस पर आरोप

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि सरकार जनाक्रोश को दबाना चाहती है।भूपेश सरकार  द्वारा धरना प्रदर्शन आंदोलन आदि को रोक लगाने के लिए जारी  काला कानूनो के विरोध में आज जेल भरो आंदोलन कर रहे।  कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता से उनके मौलिक अधिकारों को छीनकर 1977 के आपातकाल वाली परिस्थिति पैदा करने की कोशिश कर रही है ,जिसे किसी भी कीमत में सफल नहीं होने दिया जाएगा ।

दीपेश अरोरा, भाजपा जिला अध्यक्ष कोंडागांव


दीपेश अरोरा जिला अध्यक्ष भाजपा ने काहा प्रदेश सरकार धरना प्रदर्शन आंदोलनों पर रोक का आदेश जारी कर क्या साबित करना चाह रही, सरकार की जनविरोधी नीति के विरोध में आज जेल भरो आंदोलन कर गिरफ्तारियां दी गई,छत्तीसगढ़ की डरी हुई सरकार द्वारा काला कानून लाकर छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र की हत्या का प्रयास किया गया है जिसका हम पुरजोर विरोध करते है ।इसके बाद भी  सरकार आदेश वापस नहीं लेती तो भाजपा प्रदेशवासियों के हित में उग्र आंदोलन करेगी

कितने लोगों ने दी गिरफ्तारी

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी , केशकाल पूर्व विधायक सेवक नेताम, हेंमकुंवर पटेल, संगीता, भाजपा जिला अध्यक्ष कोंडागांव दीपेश अरोरा ,पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज जैन, चंदन साहू, प्रवीर बदेश  समेत भाजपा नेताओं व सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारी दी।

पुलिस के जवान सुरक्षा व गिरफ्तारी के लिए तैनात

भाजपा का जेल भरो आंदोलन को देखते हुए जिला पुलिस बल के सैकड़ो पुलिस जवान तैनात थे ताकि कोई अनहोनी न हो सके । वही भाजपा के जेल भरो आंदोलन को कलेक्ट्रेट कार्यालय तक नही पहुंचने दिया बल्कि गांधी चौक में ही भाजपाईयो के इस आन्दोल को रोककर बाजार परिसर लेकर गई, जहां पुलिस ने  भाजपा नेताओं के गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *