Uncategorizedछत्तीसगढ़

सड़क हादसे में घायलों से मिलने पहुंचे जिला अस्पताल कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा

4 घायल महिलाओं को पहुंचाया गया जिला अस्पताल

कोंडागांव। रविवार को फरसगांव के निकट स्कॉपियो एवं ऑटो के बीच गंभीर हादसे में 9 लोगों की मृत्यु एवं कई लोगों के घायल होने की खबर प्राप्त होने पर कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा जिला अस्पताल पहुंचे। जहां हादसे में घायल चार महिलाओं को इलाज हेतु लाया गया था। मौके पर पहुंचे कलेक्टर ने सभी चार महिलाओं से मिलकर उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से घटना के संबंध में जानकारी ली साथ ही शोक संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया। इसके अतिरिक्त उन्होंने डॉक्टरों को घायलों को उचित उपचार प्रदान करने हेतु निर्देशित किया। ज्ञात हो कि घटना की जानकारी प्राप्त होने के साथ कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ टीआर कुँवर द्वारा घटनास्थल पर एंबुलेंस भेज कर सभी घायलों को जिला अस्पताल लाने के निर्देश दिए गए थे एवं गंभीर रूप से घायल मरीजों को इलाज हेतु रेफर कर दिया गया था साथ ही जिला अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम गठित कर सभी घायलों के उपचार हेतु निर्देश दिए गए थे। यह टीम घायलों के उपचार एवं उनके देखभाल हेतु कार्य कर रही है। इस संबंध में सिविल सर्जन संजय बसाक ने बताया कि जिला अस्पताल में घायल चार महिलाएं लायी गई हैं। इनमें से कोई भी गंभीर अवस्था में नहीं है। सभी महिलाओं की हड्डियों में चोटें आई हैं। जिनका इलाज अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा किया जा रहा है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *