जिला अस्पताल कोंडागांव अवैध वसूली मामला: डॉ. सिद्धार्थ पर लगे आरोपों की तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच

कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिला अस्पताल कोंडागांव अवैध वसूली मामला: डॉ. सिद्धार्थ को शोकॉज नोटिस, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित
कोंडागांव। जिला अस्पताल कोंडागांव में पदस्थ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ पर ऑपरेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लगातार सामने आ रही शिकायतों के बाद जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई है।


वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन ने तत्काल प्रभाव से डॉ. सिद्धार्थ को शोकॉज नोटिस जारी कर उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर जवाब तलब किया है। जांच समिति पीड़ित परिवारों से बातचीत कर पैसे के कथित लेन–देन, ऑपरेशन प्रक्रिया और इलाज से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच करेगी।


इस संबंध में जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोंडागांव डॉ. आर. के. चतुर्वेदी ने कहा, “मामला संज्ञान में आने के बाद जांच कमेटी गठित कर दी गई है। अब रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि सरकारी अस्पतालों में इलाज निःशुल्क होता है और मरीजों का उपचार आयुष्मान भारत सहित अन्य सरकारी योजनाओं के तहत किया जाता है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित डॉक्टर के खिलाफ विभागीय नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले में जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
