देश विदेशबड़ी खबर

ATM से पैसे निकालने पर मिलें कटे-फटे नोट तो ना हों परेशान

ATM से पैसे निकालते समय कभी-कभार मशीन हमें कटे-फटे नोट दे देती है। ऐसे में कई बार लोग घबरा जाते हैं। उन्हें पता ही नहीं होता कि क्या करना है और इस वजह से उनका नुकसान हो जाता है। जबकि, ऐसे कटे-फटे नोटों को बदलवाना बहुत ही आसान है। ATM से कटे-फटे नोट मिलने पर सबसे पहले उस बैंक में जाएं जहां के ATM से आपने पैसे निकाले हैं। यहां पर आपको फॉर्म मिलेगा, जिसमें आपको सारी जानकारी देनी होगी। जैसे- नोट किसी ATM से निकाले, किस समय निकाले, कितने पैसे निकाले और उसमें सभी नोट खराब निकले हैं या कुछ नोट खराब निकले हैं। अगर कुछ नोट खराब निकले हैं तो वो कितने हैं और कुल खराब पैसों की राशि क्या है।

ATM की स्लिप नहीं तो भी परेशानी की बात नहीं

फॉर्म में सारी जानकारी देने के बाद आपको साथ में ATM से निकली स्लिप लगानी होगी। अगर स्लिप नहीं है तो भी परेशानी की कोई बात नहीं है आप मोबाइल पर आए SMS के जरिए भी अपना ट्रांजैक्शन वेरीफाई करा सकते हैं।

चंद मिनटों में ही मिल जाते हैं पैसे

एक बार आपने अपना ट्रांजैक्सऩ वेरीफाई करा लिया। इसके बाद आपको बैंक तुरंत नए नोट दे देगा और खराब नोट आपसे वापस ले लेगा। अगर कोई बैंक ऐसा करने से मना करता है या नोट बदलने में बहुत ज्यादा समय लगाता है तो आप पुलिस को बुला सकते हैं। RBI के नियमों के अनुसार ऐसे बैंक पर 10 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा।

कटे-फटे नोट बदलवाने की प्रक्रिया में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। ATM के अलावा भी अगर कहीं और से आपके पास कटे-फटे नोट आए हैं तो आप अपने बैंक में जाकर उन्हें बदलवा सकते हैं। हालांकि यह पैसे आपके पास किसी वैध तरीके से आने चाहिए। बैंक आपसे पूछ सकता है कि यह नोट आपको कहां से मिले हैं।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *