छत्तीसगढ़

किसान परेशान कई किसानों को नहीं मिला राजीव गांधी न्याय योजना की राशि


कोण्डागांव। पत्रिका लुक

बीते माह 21 मई में राज्य सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत पहले किश्त की राशि जारी की है।लेकिन, राशि जारी करने के बाद भी जिले के कई किसानों के बैंक खाते में राशि नहीं आई है।इस कारण किसान अपने बैंक व कृषि कार्यालय का चक्कर काट रहे है। इस पूरे मामले में संबधित अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।  वही  यह समस्या वनांचल के ग्राम बेतबेड़ा गोलावंड, तातरी , बम्हनी  के कुछ किसानों के खाते में अभी तक राशि नहीं आई है।पूर्व में इन सभी किसान को वर्ष 2021-22 में धान बोनस का राशि मिल चुका है। इस वर्ष किसानों के खाते में बोनस की राशि नहीं डाली गई है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। बेतबेड़ा के किसान नेमुधर बघेल,अनिल बघेल ,मेघनाथ पोयाम, संपति नाग ,धनेश्वरी  समेत अन्य किसानों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द राशि देने की मांग किया है। इन किसानों ने बताया कि वर्तमान में उन्हे रुपए की सबसे ज्यादा जरूरत है। क्योंकि  धान रोपाई कार्य में तेजी आएगी। कृषि कार्य के लिए रुपए की जरूरत है। कई किसानों को रुपए मिल गए है। वहीं जिन किसानों को रुपए नहीं मिले है, वे परेशान है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *