Uncategorized

प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 04 प्रकरणों में 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता जारी

कोण्डागांव। पत्रिका लुक

कलेक्टर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 04 प्रकरणों में वारिसों को 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। जिसके अनुसार माकड़ी तहसील के ग्राम उड़िदगांव निवासी गागरी की पानी में डूबने से मृत्यु होेने पर पति साहदेव, प्रथम पति के पुत्री रतनीबाई, भुनेश्वरी, माकड़ी तहसील के ग्राम तोरण्डी निवासी नीमा मानिकपुरी की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर माता सावित्री मानिकपुरी, पिता सनयासी दास मानिकपुरी, कोण्डागांव तहसील के ग्राम मालाकोट निवासी उमेश मरकाम की पानी में डूबने से मृत्यु पर माता पीलाबती मरकाम, माकड़ी तहसील के ग्राम बड़ेघोड़सोड़ा निवासी सुरज कुमार यादव की सर्पदंश से मृत्यु पर माता सुलबती यादव, पिता रामचंद यादव को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिसमें प्रत्येक प्रकरण में चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित किये जाने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिये गये हैं।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *