छत्तीसगढ़

सर्व आदिवासी के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व सांसद सोहन पोटाई का निधन


कोण्डागांव। पत्रिका लुक
सोहन पोटाई लंबे समय से कैंसर की लड़ रहे थे, इस बीमारी से जंग हारी ओर अंतिम सांस कांकेर ली।  पूर्व सांसद सोहन पोटाई लगातार स्थानीय आदिवासियों के मुद्दों को प्रमुखता से मुखर होकर आवाज उठा रहे थे। उनके देहांत पश्चात आदिवासी समाज मे शोक की लहर।
आपको बतादें कि सोहन पोटाई का जन्म 29 अप्रैल 1958 को हुआ था। भारतीय जनता पार्टी से चार बार कांकेर लोकसभा से चुनाव में विजयी हुए थे। पोटाई ने 1998 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र कर्मा को पराजित किया था। 1999 के चुनाव में अरविंद नेताम को तथा 2004 में कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पोटाई ठाकुर को व वर्ष 2009 में सोहन पोटाई ने कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम को पराजित कर लगातार चौथी जीत हासिल की। 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से बगावत कर सर्व आदिवासी समाज के बड़े लीडर बनकर आदिवासियों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते रहे। भाजपा ने दो वर्ष बाद 2016 में सोहन पोटाई को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्काषित कर दिया था। जनवरी 2017 भाजपा से निष्काषित होने के बाद पोटाई ने जय छत्तीसगढ़ पार्टी का गठन किया था। श्री पोताई के निधन के बाद आदिवासियों में शौक की लहर, आदिवासियों को बहुत बड़ी हानि हुई हैं।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *