छत्तीसगढ़

युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

ककोण्डागांव। पत्रिका लुक

जिले के ईरागांव थाना क्षेत्र में होली के बहाने घर में घुसकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी होली खेलने के बहाने पीड़िता के घर पहुंचे और उसकी मां को किसी काम से बाहर भेज दिया। इसके बाद चार युवकों ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ अनाचार किया, जबकि एक युवक घर के बाहर निगरानी कर रहा था।
इसी दौरान पीड़िता की मां घर लौट आई और शोर मचाते हुए डंडे से मारने लगी, जिससे सभी पांचों आरोपी मौके से भाग गए। पीड़िता द्वारा ईरागांव थाने में शिकायत देने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी पांच आरोपियों को पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि सभी आरोपी ईरागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिंझे के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार कुछ आरोपी बालिग हैं जिन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा, जबकि नाबालिग आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Patrika Look