छत्तीसगढ़

किसान मेला का भव्य समापन, उत्कृष्ट किसानों का हुआ सम्मान

कोण्डागांव। पत्रिका लुक

नगर के बंधा तालाब गार्डन में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी का रविवार को भव्य समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में कोंडागांव विधायक लता उसेण्डी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर किसानों से आधुनिक खेती, बागवानी और पारंपरिक फसलों की जानकारी ली।


विधायक लता उसेण्डी ने कहा कि किसान मेला किसानों को नई तकनीक, नवाचार और बाजार से जोड़ने का प्रभावी मंच है। उन्होंने मिलेट फसलों को बढ़ावा देने और केंद्रीय बजट में किसानों के लिए किए गए प्रावधानों की सराहना की। विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि खेती ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और बस्तर क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई है।
मेले का मुख्य आकर्षण ग्राम पल्ली के किसान पाकलू मरकाम का 32 किलो वजनी देशी कद्दू रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया तथा 8 पुनर्वासित व्यक्तियों को गार्डनिंग किट प्रदान की गई।

Patrika Look