प्रेस क्लब में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

कोण्डागांव। पत्रिका लुक
प्रेस एंड मीडिया सह प्रेस क्लब कोण्डागांव में रविवार 8 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम तथा नगर पालिका अध्यक्ष नरपती पटेल सहित कई अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और पत्रकार मौजूद रहे। नगाड़ों की थाप और फाग गीतों के बीच सभी ने रंगों के इस पर्व को उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया।
प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनपिपरे ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पत्रकारों, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजन में सहयोग देने वाले पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।