छत्तीसगढ़

सल्फी ढोड़ी मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

दुःखद समाचार

कोण्डागांव। पत्रिका लुक

मर्दापाल पहुंच मार्ग के सल्फी ढोड़ी मोड़ पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल में सवार होकर मर्दापाल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सल्फी ढोड़ी मोड़ पर अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।
हादसा इतना गंभीर था कि बाइक चला रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दूसरे युवक को गंभीर चोटें आईं। मृतक की पहचान नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम मोडोनार निवासी के रूप में की गई है। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मर्दापाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तथा घायल युवक को उपचार हेतु मर्दापाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और मोड़ पर संतुलन बिगड़ना माना जा रहा है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Patrika Look