Uncategorized

भष्ट्राचार में जिला को नम्बर वन में लाने की कोशिश में लगे भष्ट्राचारी, चार फोटो की कीमत तुम क्या जानो बाबू…..

कोंडागांव। जिला बन रहा भष्ट्राचार का चारागाह अब जिले में भष्ट्राचार करने वालो का दबदबा बढ़ने लगा है। आपको बतादे की कोंडागांव जिले नित नए भष्ट्राचार करने वाले लोगों कीर्तिमान बनाते में लगे हुए हैं और भष्ट्राचार को कोंडागांव जिला को नम्बर एक पर आने के लिए लगातार भष्ट्राचार को अंजाम दिया जा रहा है।
आपको बतादे की स्कूल विभाग में भष्ट्राचार करने का मामला सामने आया है। एक ओर जहां स्कूल कोरोना काल मे बंद पड़े हैं वही स्कूलों में पार्टी नेताओं की फोटों देकर लाखों रुपए का भष्ट्राचार करने के लिए भष्ट्राचारी आमदा हो चले है। भष्ट्राचार करने वाले जानते हैं कि शिकायत भी होने पर भी कुछ नहीं होगा क्योकि भष्ट्राचार करने वालो के पास जादुई चिराग हैं जिसकी मदद से जांच को नौ दो इग्यारा करा कर देगा। (जादुई चिराग का मतलब सत्ता पार्टी के नेताओ से है।)

आपको बतादे की क्या है मामला

आपको बतादे की जिले कुल 1227 प्राथमिक स्कूल व 605 मिडिल स्कूल हैं इन स्कूलों में पार्टी राजनेताओं का फोटों का वितरण किया गया है। इन पार्टी राजनेताओं की चार फोटों की कीमत 4 हजार नौ सौ रुपये हैं। कुल मिलाकर 89 लाख रुपये से ज्यादा शासकीय राशि के दुरुपयोग का भष्ट्राचार किया गया हैं। स्कूल से मिले मिल के अनुसार राजधानी रायपुर के फर्म आदित्य इंटरप्राइजेस का बताया जा रहा है इस बिल में GST नम्बर भी अंकित नहीं है। फर्म का नम्बर दिया गया है पर मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर नहीं लगता हैं। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि सप्लाई करने वाला भष्ट्राचारी सप्लायर स्कूल के शिक्षकों से नगद भुगतान के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

क्या कहते हैं जिला शिक्षा अधिकारी

इस मामले पर जब जिला शिक्षा अधिकारी को फोन बात जानने की कोशिश की गई, पर जिला शिक्षा अधिकारी का फोन नहीं लग सका।

संकुल समन्वयक क्या कहना

वही इस पूरे फोटो सप्लाई के बारे में जब संकुल समन्वयको से पूछा गया तो उनका कहना है कि, यह फोटों का बिल बीआरसी के माध्यम से प्राप्त हुआ है जो सभी स्कूलों में बाटा गया हैं।

क्या कहते हैं बीआरसी कोंडागांव

इस पूरे मामले में बीआरसी कोंडागांव अवधेश पाण्डे ने जानकारी पूछने पर कहा कि उक्त सप्लाई बड़े नेताओं द्वारा किया जा रहा हैं, पर मैं किसी का नाम नहीं बता सकता।

आम नागरिकों क्या कहते हैं

वही कुछ आम नागरिको का कहना है कि पुर में भाजपा सरकार में भी भष्ट्राचार करने वाले कि कमी नही थी जिसकी जांच आज तक जारी है। वही अब कांग्रेस की सरकार में भी भष्ट्राचार को अंजाम देने के लिए भष्ट्राचारी सदैव तत्पर हैं। जांच के नाम पर होता हैं खानापूर्ति तभी तो नहीं घट रहा भष्ट्राचार करने वाले लोगों का हौसला बुलंद होता जा रहा है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *