छत्तीसगढ़

बाढ़ से बचाव की तैयारी, हर संभव मदद करने के निर्देश


सुकमा। पत्रिका लुक ( विनय कुमार दत्ता )

जिले में विकासखण्ड कोंटा शबरी नदी के किनारे बसे होने के कारण डुबान क्षेत्र में आता है। इसके अलावा गोदावरी नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण शबरी नदी का पानी कोंटा सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो जाती है। हाल ही में गोदावरी नदी के जलस्तर वृद्धि होने से कोंटा के आस पास कुछ ग्रामों में आंशिक रूप से बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई थी। अच्छी बात यह रही की शबरी नदी में अधिक जलस्तर नही था। कलेक्टर हरिस. एस जिले में हो रहे अधिक बारिश को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हालात पर नजर बनाए हुए है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद करने के निर्देश दिए है।  उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है । कलेक्टर ने कहा है कि अगर बारिश के कारण स्थिति गंभीर हो या जान-माल का खतरा हो तो तत्काल उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए।
एसडीएम कोंटा श्रीकांत कोराम ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने बाढ़ के स्थिति को देखते हुए, बचाव हेतु तैयारी पूरी कर ली है। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के रहवासियों से प्रशासन निरंतर संपर्क बयाए हुए है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने आपात कि स्थित की सूचना देने के लिए दूरभाष नंबर भी जारी किया गया है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *