क्राइमछत्तीसगढ़

कोंडागांव पुलिस की कार्रवाई, डीजल–पेट्रोल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोंडागांव पुलिस ने आपराधिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बड़े उसरी स्थित सेठिया ढाबा में चोरी का डीजल–पेट्रोल अवैध रूप से रखा गया है। रेड कार्रवाई में सांतुराम कश्यप और उमेश सेठिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 468 लीटर डीजल–पेट्रोल तथा एक छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG27L9238 जप्त किया गया। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹4,45,228 है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएसएस व बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।

Patrika Look