Uncategorized

महानदी बचाओ संघर्ष समिति ने चलाया सफाई अभियान

महानदी के संरक्षण व संवर्धन के लिए कृत संकल्पित संस्था महानदी बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में रविवार को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर अंचल के प्रसिद्घ देवालय श्रीकुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के आसपास नदी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया और नदी की साफ सफाई करते हुए बड़ी संख्या में प्लास्टिक बोरियां निकाली गई।

नवापारा राजिम। महानदी के संरक्षण व संवर्धन के लिए कृत संकल्पित संस्था महानदी बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में रविवार को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर अंचल के प्रसिद्घ देवालय श्रीकुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के आसपास नदी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया और नदी की साफ सफाई करते हुए बड़ी संख्या में प्लास्टिक बोरियां निकाली गई।

ज्ञात हो कि इस वर्ष मेले के समय नदी में रोड बनाने के लिए प्लास्टिक की बोरियां बिछाई गई थी। पूरे मेले के दौरान कलेक्टर द्वारा नदी की स्वच्छता मेले समापन के बाद भी करने पर जोर दिया गया। धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी नदी की अस्मिता बरकरार रखने के लिए मेला पश्चात नियमित रूप से सफाई करवाने की बात कही थीं लेकिन इसका कोई खास असर देखने को नही मिला। मेला पश्चात सफाई के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई गई। लिहाजा मां महानदी पूर्ण रूप से साफ ही नहीं हो पाई थीं। लिहाजा नदी में पानी आने के बाद ये प्लास्टिक की बोरियां बाहर निकलकर नदी को बर्बादी में शामिल होने की गवाही दे रही थीं। जिसे देखते हुए महानदी बचाओ समिति द्वारा एक बार फर सफाई अभियान चलाया गया और बड़ी संख्या में प्लास्टिक की बोरियां निकाली गई।

इस सफाई अभियान में निकले दो टिप्पर प्लास्टिक की बोरियों को एक जगह एकत्रित कर उसे नगर पालिका के टिप्पर में भिजवाया गया। अभियान में महानदी बचाओ संघर्ष समिति के सक्रिय कार्यकर्ताओं में नागेंद्र निषाद ,वीरेंद्र साहू ,जितेंद्र यादव, तुकाराम कंसारी सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से शामिल हुए। समिति के इस अभियान की शहर के लोगों ने काफी सराहना भी की है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *