छत्तीसगढ़

मंत्री मोहम्मद अकबर कोरोना पॉजिटिव, रहेंगे होम आइसोलेशन में

रायपुर। राजधानी में कोरोनाका कहर बढ़ता हीजा रहा है। कल जिला गरियाबंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष की मौत कारोना से हो गई थी। वहीं एक पुलिसकर्मी की जान भी गईथी। आज राज्य के परिवहन एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर मंत्री अकबर होम क्वारेंटाइन हो गए हैं। उनमें किसी प्रकार का कोई भी लक्षण नहीं है। मंत्री अकबर ने ट्रेनॉट टेस्ट कराया था. जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हालांकि इसके बाद मंत्री अकबर ने सावधानी बरते हुए आरटीपीसीआर टेस्ट कराया है. जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।मंत्री अकबर डॉक्टरों की सलाह होम आइसोलेशन पर है। वे पूरी तरह स्वस्थ हंै। आक्सीजन लेवल व तापमान सभी सामान्य है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *