छत्तीसगढ़

लीगल एड डिफेंस कौंसिल कोंडागांव के न्याय रक्षकों की मासिक बैठक संपन्न


कोण्डागांव। पत्रिका लुक

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव किरण चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव गायत्री साय द्वारा लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम के न्याय रक्षकों के साथ निगरानी एवं सलाह समिति की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गायत्री साय के साथ लीगल एड डिफेंस कौंसिल कार्यालय से डिप्टी प्रभा मिश्रा, असिस्टेंट प्रीति विश्वास एवं राकेश कुमार केवर्त उपस्थित रहे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विधिक सहायता प्रणाली की प्रभावशीलता की समीक्षा करना, लंबित एवं प्रचलित मामलों की निगरानी करना तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक सहायता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना रहा।
बैठक के दौरान सचिव महोदया ने न्याय रक्षकों को विधिक सहायता प्राप्त करने की पात्रता शर्तों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही लीगल एड डिफेंस कौंसिल कार्यालय की भूमिका एवं दायित्वों के प्रभावी निर्वहन पर बल दिया गया। उन्होंने अभिरक्षाधीन बंदियों से संबंधित प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर पैरवी करने तथा प्रतिमाह नियमित रूप से जेल निरीक्षण कर बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में न्याय रक्षकों को संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया गया।

Patrika Look