बड़ी खबरमनोरंजन

Nach Baliye 10 में नजर आएंगी गौहर खान, पति जैद दरबार के साथ ठुमके लगाने को हैं तैयार !

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान बीते दिनों अपनी शादी और वेब सीरीज ‘तांडव’ को लेकर काफी सुर्खियों में थीं। इस वेब सीरीज में उनके अभिनय की दर्शकों ने काफी सराहना की थी। अब गौहर खान जल्द छोटे पर्दे के डांस रियलिटी शो नच बलिए के 10वें सीजन में नजर आएंगी। खास बात यह है कि वह पति जैद दरबार के साथ इस शो में हिस्सा ले सकती हैं।

रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार गौहर खान की नच बलिए 10 के मेकर्स के साथ बातचीत जारी है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही वह पति जैद दरबार के साथ छोटे पर्दे पर अपने डांस का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। नच बलिए 10 से जुड़े एक सूत्र ने कहा है, ‘गौहर खान और जैद दरबार को इस नच बलिए 10 के लिए संपर्क किया गया है। दोनों ही इस शो को करने के लिए उत्साहित हैं और इस समय दोनों टीम के साथ चर्चा जारी हैं।’ शादी की तस्वीरें दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। गौहर खान और जैद दरबार की शादी लंबे समय तक चर्चा में बनी हुई थी। गौहर और जैद की वेडिंग और प्री-वेडिंग की कई तस्वीरें सोशल मीडिया सुर्खियों में रहीं थीं। वहीं अब दोनों शादी के बाद अपना हनीमून पीरियड एंजॉय कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ उदयपुर में हनीमून मनाने गए थे। इस दौरान की कई सारी तस्वीरें सामने आईं थीं। जिसमें दोनों के कई खूबसूरत पलों को देखा जा सकता है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *