देश विदेशबड़ी खबर

नासा के Perseverance रोवर ने भेजी तस्वीर, लाल मंगल पर दिखा हरा पत्थर

नासा का रोवर पर्सिवरेंस बखूबी काम कर रहा है और मंगल गृह से एक के बाद एक चौकाने वाली तस्वीरें भेज रहा है। हाल ही में पर्सिवरेंस रोवर ने हरे रंग के एक पत्थर की फोटो भेजी है। इस फोटो को देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। हरे रंग के पत्थर की यह फोटो चौकाने वाली है। क्योंकि, मंगल गृह का रंग लाल है। यहां मिट्टी से लेकर छोटे-छोटे पत्थर तक सभी चीजें लाल रंग की हैं। इस बीच वहीं हरे रंग के पत्थर का दिखना चौकाने वाला है। पर्सिवरेंस रोवर को यह पत्थर तब दिखाई दिया, जब वह इंजीन्यूटी हेलीकॉप्टर को सतह पर उताकर आगे बढ़ रहा था।

रोशनी पड़ने पर तेजी से चमकने वाला यह पत्थर कहां से आया है या किस धातु का बना है। इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। इस पत्थर में छोटे-छोटे गड्ढे हैं और हरे रंग के चमकदार क्रिस्टल के समान है। नासा ने ट्वीट कर इस क्रिस्टल के बारे में बताया है।

6 इंच लंबा है पत्थर

यह पत्थर करीब 6 इंच लंबा है। ध्यान से देखने पर इसमें लेजर मार्क भी नजर आते हैं। सुपरकैम लेजर से जांचने पर पता चला है कि इसके अंदर हरे रंग की कोई धातु है, जो लाइट पड़ने पर चमकती है। नासा का पर्सिवरेंस रोवर 18 फरवरी को मंगल गृह पर उतरा था। इस रोवर के जरिए नासा जेजेरो क्रेटर में पाचीन जीवन की खोज करना चाहता है। माना जाता है कि यह जगह पहले एक बड़े डेल्टा का हिस्सा थी और यहां नदियां और झीलें भी थी।

जांच के बाद धरती पर आएगी पत्थर

सभी तरह की संभव जांच के बाद रोवर इस हरे पत्थर को धरती पर भेजने की तैयारी करेगा। इसके लिए नासा नया मिशन लॉन्च करेगा। पर्सिवरेंस रोवर में 23 फीट तक किसी भी धातु में लेजर मारने की क्षमता है। इससे उस धातु का केमिकल कंपोजीशन पता चलता है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *