प्रदेशबड़ी खबर

लूट और ब्लैकमेलिंग के मामले में एनजीओ संचालक गिरफ्तार

रायपुर मुजगहन थाना पुलिस ने लूट और ब्लैकमेलिंग के मामले में गोसवा के नाम से एनजीओ चलाने वाले रवि वर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मुजगहन थाने में प्रार्थी भगवती साहू ने नौ मार्च को अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।

भगवती ने बताया कि वह अपने भाई संजू साहू के साथ अपने घर सिवनी जा रहा था। इसी दौरान धुसेरा नाला के पास आरोपित मिले और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद हमलावरों ने कोरे कागज में हस्ताक्षर करवा लिए। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने घटना स्थल की विवेचना की। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इस दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस ने संजू के स्वस्थ्य होने के बाद बयान लिया। संजू ने अपने फ्लैट के क्रय-विक्रय को लेकर चल रहे विवाद की जानकारी दी। इसमें बिल्डर्स से विवाद होने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने पवन महानंद, राहुल दुर्गा, राहुल दीप व सानू उइके को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इसमें मुख्य आरोपित रवि वर्मा फरार चल रहा था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुराने विवाद के चलते युवक पर चाकू से हमला

दलदलसिवनी पंडरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चाकूबाजी की घटना सामने आई है। शनिवार शाम को दस से बारह युवकों ने एक युवक पर पुराने विवाद के चलते चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल को मोवा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंडरी पुलिस मामला दर्ज कर तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *