छत्तीसगढ़

रेडी टू ईट का कार्य समूह से छीन कर हजारों समूह की महिलाओं बेरोजगार रही हैं कांग्रेस सरकार- लता उसेंडी

कोंडागांव पत्रिका लुक।

प्रदेश सरकार के द्वारा रेडी टू ईट समूह  का कार्य कृषि बीज विकास निगम को दिया जाने के फैसले के बाद आज भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  तला उसेंडी  के नेतृत्व में रेडी टू ईट समूह की महिलाओं ने  कलेक्टर  कार्यालय में पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर को राज्यपाल के  नाम का ज्ञापन सौंपा।  इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी के साथ जिला महिला अध्यक्ष , जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा सहित रेडी टू ईट समूह महिला समूह की महिलाएं मौजूद रही।

प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार के द्वारा  रेडी टू ईट” के निर्माण का कार्य स्वसहायता समूह की बहनों से छीनकर  कृषि बीज विकास निगम को देना  दुर्भाग्यजनक निर्णय हैं। इस फैसले से  छत्तीसगढ़  के  हजारों माताओं-बहनों को रोजगार से हाथ धोना पड़ा  हैं । स्वसहायता समूह  की महिला जयंती कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के द्वारा  लिए गए एक फैसले से आज हम महिलाए बेरोजगार हो गए है।  जब कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार कहती है कि हम महिलाओ को आत्मनिर्भर तो नही पर बेरोजगार जरूर बना दिया है। कांग्रेस सरकार अगर हमारी मांगो को पूरा नही करती है तो आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार को सत्ता से बहार का रास्ता देखना पड़ेगा।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *