छत्तीसगढ़

1जुलाई से लागू होने वाले कानून के प्रति पुलिस आम नागरिकों में चला रही जागरूकता अभियान

कोण्डागांव। पत्रिका लुक

01 जुलाई 2024 से देश में लागू हो रहे नए कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में जानकारी प्रदान करने आम नागरिकों को जागरूक करने हुए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार जागरूक किया जा रहा। इसी कड़ी में कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव रुपेश कुमार डांडे, और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंडागांव रुपेश कुमार के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोंडागांव के नेतृत्व में 28 जून शुक्रवार को थाना क्षेत्र के ग्राम सम्बलपुर, बम्हनी स्कूलों में जाकर अध्यापक व विद्यार्थियों एवं बम्हनी संकुल के शिक्षकों का कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय ने नवीन कानून, भारतीय न्याय संहिता 2023,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के विषय में जानकारी प्रदान किया साथ ही साइबर अपराध, महिला संबंधित अपराध, अभिव्यक्ति एप, नशा मुक्ति के संबंध में जानकारी प्रदान किया, साथ ही यातायात प्रभारी उप निरीक्षक ज्ञानेद्र चौहान ने यातायात नियमों के संबंध मे जानकारी प्रदान करते हुए यातायात नियम का पालन करने हेतु समझाइश देते हुए हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाने हिदायत दिया और वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखने अपील किया।

सोत्र-propolicekgn

Patrika Look