छत्तीसगढ़

बालिका शिक्षा को बढ़ावा: विधायक लता उसेंडी ने 64 छात्राओं को बांटीं निःशुल्क सायकलें

कोण्डागांव। पत्रिका लुक (सरला यादव)


बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को ग्राम किबई बालेंगा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक लता उसेंडी रहीं। इस अवसर पर विकासखण्ड कोण्डागांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किबई बालेंगा की 64 छात्राओं को राज्य शासन की निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत सायकलें वितरित की गईं। इसके साथ ही छात्राओं को खेल सामग्री भी प्रदान की गई।


कार्यक्रम के दौरान विधायक लता उसेंडी ने ग्राम पंचायत किबई बालेंगा (गंगामुंडा) में 5 लाख 20 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 200 मीटर लंबी सीसी सड़क का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बालिकाओं की शिक्षा समाज के विकास की नींव है। निःशुल्क सायकल योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, जिससे उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित होगी और वे उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित होंगी।
विधायक ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दे रही है और ग्रामीण अंचलों में सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता कोर्राम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेन्द्र ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित

Patrika Look