छत्तीसगढ़बड़ी खबर

पश्चिम बंगाल में हिंसा का विरोध : मैनपुर में टीएमसी के खिलाफ की नारेबाजी

मैनपुर। भाजपा मंडल मैनपुर के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथों पर टीएमसी के खिलाफ दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक अपने-अपने घरों के बाहर धरने पर बैठे और टीएमसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, भाजयुमो अध्यक्ष महेश कश्यप सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों के सामने ममता बनर्जी के खिलाफ विरोध जताते कड़ी निंदा की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा चुनाव परिणाम आने के बाद पश्चिम बंगाल के टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी व उनके कार्यकर्ताओं का अमानवीय चेहरा सामने आया है, जिसकी हम घोर निंदा करते हैं और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग भी करते हैं। मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप, भाजपा जिला संयोजक आरटीआइ रूपेश साहू, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, भाजयुमों अध्यक्ष महेश कश्यप, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष घनश्याम मरकाम, महिल मोर्चा अध्यक्ष कुमारी पटेल, महामंत्री बब्बी सचदेव, मनोज निर्मलकर, सुनील पटेल, आभाष निषाद, इमरान खान, सवितानंद साहू आदि ने प्रदर्शन किया।

लोकतंत्र की हत्या का प्रयास

पं. बगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओ द्वारा भाजपा कार्यालय तथा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के फिंगेश्वर नगर सहित जामगांव, बोरीद ,बेलर , छुईहा, बासीन आदि गांव में कार्यकर्ताओं ने दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक अपने-अपने घर के बाहर धरने पर बैठे रहे। भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष पुनम यादव ने कहा कि भाजपा बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद से टीएमसी कार्यकर्ताओं के हिंसा का शिकार हो रही है। यह लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, पूर्व भाजपा मंण्डल अध्यक्ष पुनम यादव, सोमप्रकाश साहू सहित रामूराम साहू, मनिष हरित, मिंजुन साहू, राजू साहू, सुयश सोनी, गजेश्वर सिन्हा, संतोषी श्रीवास्तव, शांति कोसरे, पदमा यदु, अरूण सिन्हा, डॉक्टर प्यारेलाल सोनकर शामिल थे।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *