मनोरंजन

तैमूर अली खान ने बहन इनाया संग पूल में जमकर खेली होली

होली यानी रंगों का त्योहार है, जिसे हर कोई मना रहा है। आम इंसान से लेकर बॉलीवडु की तमाम दिग्गज हस्तियों ने भी परिवार संग जमकर होली खेली।

होली यानी रंगों का त्योहार है, जिसे हर कोई मना रहा है। आम इंसान से लेकर बॉलीवडु की तमाम दिग्गज हस्तियों ने भी परिवार संग जमकर होली खेली। इस बीच बॉलीवडु के सबसे क्यूट किड तैमूर अली खान (Taimur Ali khan) ने अपनी बहन इनाया संग खूब मस्ती करते हुए नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तैमूर अली खान ने अपनी चचेरी बहन इनाया संग जमकर होली खेली। दोनों की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। जिसमें दोनों लोग रंगों में सराबोर हुए दिखाई दे रहे हैं। तैमूर अली खान की इस क्यूट फोटो को लोग खूब पंसद कर रहे हैं।

वहीं एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तैमूर अली खान और उनकी इनाया पूल में मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है. वीडियो में दिखाई दे रहा है उनकी क्यूट सिस्टर इनाया उनके गालों पर रंग लगा रही है और वो भी बड़े आसानी से रंग लगवा रहे हैं।

पूल में तैमूर अली खान और उनकी बहन ने इतना रंग डाला कि पूरा पानी ही रंग बिरंगा हो गया है। इस दौरान दोनों पूल में खूब मस्ती कर रहे हैं। वहीं तैमूर पानी में रंग भी डालते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इसके अलावा करीना कपूर खान ने भी अपने बड़े बेटे तैमूर की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें तैमूर ‘यो’ बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में तैमूर अली खान गालों पर जमकर रंग लगा हुआ है। इसके साथ ही उनके चेहरे गुलाल लगा हुआ है। वो पूरी तरह से पानी भीगे हुए हैं। फोटो में तैमूर की सुंदर सी आंखे ही दिखाई दे रही है।

इससे पहले, करीना कपूर ने अक्षय कुमार के साथ की अपनी एक फिल्म के साथ का सीन शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वो कोरोना की वजह से समारोहों को खूब मिस कर रही हैं।

हाल ही करीना कपूर ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था, हालांकि अभी तक करीना ने अपने दूसरे बच्चे का नामकरण नहीं किया है। वह अपने इस बच्चे की सोशल मीडिया से भी दूर रख रही है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *