स्वामी आत्मानंद स्कूल धनोरा के विद्यार्थियों का थाना धनोरा शैक्षिक भ्रमण…

धनोरा। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री अरुण नेताम के मार्गदर्शन में दिनांक 31 जनवरी 2026 को थाना धनोरा में शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक भुनेश्वर नाग द्वारा स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल धनोरा के विद्यार्थियों को थाना कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई।

भ्रमण के दौरान बच्चों को थाना प्रभारी कक्ष, हेडमोहर्रिर कक्ष, आर्म्स कक्ष, मालखाना, CCTNS कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, विवेचना कक्ष तथा महिला-पुरुष बंदीगृह का अवलोकन कराया गया। विद्यार्थियों को रोजनामचा लेखन, ऑनलाइन FIR, वायरलेस सेट, CCTV कैमरा, जप्त संपत्ति एवं पुलिस अधिकारियों के कर्तव्यों के बारे में समझाया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को यातायात नियम, सड़क सुरक्षा, नवीन आपराधिक कानून, महिला अपराध, नशामुक्ति एवं विशेष रूप से साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। साइबर फ्रॉड की स्थिति में 1930 तथा अन्य आपात स्थितियों में 100 व 112 डायल करने की जानकारी दी गई। भ्रमण के दौरान विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं थाना धनोरा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।