Uncategorized

देह व्यापार का आरोप लगाकर महिला की पति और दामाद ने कर दी पिटाई

बिलासपुर। सकरी क्षेत्र में पति और दामाद ने महिला पर देह व्यापार का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। मारपीट से आहत महिला ने इसकी जानकारी देकर बेटे को बुलाया। इसके बाद दोनों ने बेटे की भी पिटाई करते हुए उसकी बाइक में तोड़फोड़ की। पीड़ित महिला की शिकायत पर सकरी पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

सकरी थाना क्षेत्र के उसलापुर में रहने वाली महिला घरेलू सहायिका का काम करती है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति निजी संस्थान में चौकीदार है। उनके साथ उनकी बेटी और दामाद भी रहते हैं। शुक्रवार की सुबह वह काम से लौटी थी। इस दौरान उसके पति ने देह व्यापार का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी। इस दौरान उसका दामाद भी मारपीट करने लगा। मारपीट की जानकारी महिला ने अपने बेटे को दी। इस पर उनका बेटा वहां पहुंचा। महिला के पति और दामाद ने मिलकर महिला के बेटे की भी पिटाई कर दी। साथ ही उसकी बाइक में भी तोड़फोड़ भी कर दी।

बेटी ने किया बीच बचाव

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह घरों में काम कर अपने परिवार की मदद करती है। इसके बाद भी उनका पति और दामाद आए दिन आरोप लगाते हैं। साथ ही पति मारपीट करता था। शुक्रवार को दामाद ने भी मारपीट कर दी। इ

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *