बड़ी खबरमनोरंजन

सिर्फ एक एपिसोड के लिए हजारों रुपए चार्ज करते हैं ये सितारे, भाबीजी की फीस सुन चौक जाएंगे

टीवी शो भाबीजी घर पर हैं भारतीय दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय है। इस शो को लोग खासा पसंद करते हैं और इसके सभी किरदारों को भलि भांति जानते हैं। फैंस को लगभग सभी किरदारों का असली नाम भी पता है, पर वो उन्हें उनके किरदार के नाम से ही बुलाना पसंद करते हैं। इस शो में कानपुर के दो पड़ोसियों की कहानी दिखाई जाती है, जो एक दूसरे को इंप्रेस करने की कोशिश में लगे रहते हैं। इस दौरान ये किरदार आपका जमकर मनोरंजन करते हैं। लेकिन, इनकी फीस सुनकर आप चौक जाएंगे। आज हम आपको बता रहे हैं आपके चहेते स्टार एक एपिसोड के लिए कितने पैसे लेते हैं।

शुभांगी आत्रे

शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी आत्रे दर्शकों के बीच खासी लोकप्रिय हैं। उनकी नादानी और फेमश पंच अ का बोले के दर्शक दीवाने हैं। इस किरदार को निभाने के लिए शुंभांगी एक एपिसोड के 40 हजार रुपए लेती हैं।

रोहिताश गौड़

अंगूरी भाभी के पति का किरदार निभाने वाले रोहिताश गौड़ एक एपिसोड के लिए करीब 60 हजार रुपए चार्ज करते हैं। तिवारी जी का अपनी पत्नी को प्यार से पगलिया कहना दर्शकों को काफी पसंद है।

सौम्या टंड़न

शो में अनीता भाभी और गोरी मेम के नास से जानी जाने वाली सौम्या टंडन हर एपिसोड के लिए करीबन 60 हजार रुपए लेती हैं। उनका ग्लैमर्स अंदाज दर्शकों को खासा पसंद आता है।

आसिफ शेख

अंगूरी भाभी पर डोरे डालने वाले विभूति नारायण की फ्लर्टिंग भी दर्शकों को खासी पसंद आती है। इस चार्मिंग किरदार के लिए आसिफ शेख 70 हजार रुपए प्रति एपिसोड चार्ज करते हैं।

हप्पू सिंह

शो में हप्पू सिंह का किरदार निभाने वाले योगेश त्रिपाठी का डायलॉग बोलने का अंदाज भी दर्शकों को खूब पसंद आता है। पान खाते हुए बात करने वाले हप्पू शो में पांचवे प्रमुक किरदार हैं। इसके लिए वो हर दिन प्रति एपिसोड 35 हजार रुपए लेते हैं।

रजनी और अक्षय पाटिल

रजनी का किरदार निभाने वाली फाल्गुनी हर एपिसोड के लिए 20 हजार रुपए लेती हैं। उनका हॉट अंदाज दर्शकों को बखूबी रास आता है। शो में रिक्शा चलाने वाले का किरदार निभाने वाले अक्षय पाटिल हर शो के 15 हजार रुपए लेते हैं।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *