हीरापुर में तीन दिवसीय संगीत मय मानस महायज्ञ का आयोजन..

कोण्डागांव । पत्रिका लुक
बस्तर सेवा समिति रामकुटी आश्रम के तत्वावधान में ग्राम हीरापुर में संगीत मय मानस महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रविवार तक चलेगा। आयोजन के दौरान प्रतिदिन रामकथा पाठ, भजन-कीर्तन, संगीतमय प्रस्तुतियाँ एवं धार्मिक प्रवचन होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा, समाज में नैतिक मूल्यों का प्रसार तथा आपसी सद्भावना को मजबूत करना है। साथ ही विश्व शांति की कामना के साथ मानस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान श्रीश्री 108 महंत ब्रह्मलीन बाबा बिहारी दास जी महाराज, बस्तर सेवा समिति श्रीरामपुर आश्रम चपका के अनुयायियों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हो रहा है।
कार्यक्रम को लेकर ग्राम हीरापुर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।