छत्तीसगढ़

कोंडागांव यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का जागरूकता कार्यक्रम

कोंडागांव। पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव सिद्धार्थ तिवारी के निदेशानुसार, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा , डीएसपी यातायात भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में जिले में हो रहे दुर्घटनाओ मे कमी लाने हेतु, व आम लोगो वाहन चालको को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने हेतु यातयात पुलिस कोंडागांव के द्वारा ”आमचो यातायात चो गोठ के तहत” जागरूकता अभियान चलाई जा रही है। जिसके तहत आम लोगो को वाहन चालकों को 2019,2020,2021 मे अब तक जिला कोंडागांव में हुई सड़क दुर्घटनाओ के मृतकों आकड़े बताते हुए।

विज्ञापन

इन दुर्घटनाओं के कारण जैसे तीव्र गति से वाहन चलाना, बिना हेलमेट बिना सिटबेल्ट लगाए वाहन चलाना ,शराब पीकर वाहन चलाना, मोबाईल फोन से बात करते हुए वाहन चलाना, खतरनाक ढंग से वाहन चलाना, यातायात नियमो का पालन नही करने के कारण ये दुर्घटनाए हो रही है सांकेतिक चिन्हों के बारे में बताया जा रहा है आज इसी परिपेक्ष्य में यातायात पुलिस कोंडागांव के द्वारा ग्राम बड़ेकनेरा बाजार मे जाकर आमचो यातायात चो गोठ के तहत लोगो को सड़क दुर्घटनाए होने के कारण और इनसे कैसे बच सकते है इस सम्बंध में जानकारी दी गई, तथा यातयात नियम सांकेतिक चिन्हों के बारे में भी बताया गया।
यातायात पुलिस की अपील
कोण्डागांव यातायात पुलिस आपसे अपील करती है कि यातायात नियमो का पालन करें , खुद को और दुसरे को भी सड़क दुर्घटना होने से बचाये

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *