बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे उन्मूलन अभियान के तहत 27 मार्च 2021 को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा 01-01 लाख के ईनाम 02 जनताना सरकार अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के थाना बासागुड़ा से जिला बल एवं केरिपु 168 बटालियन की संयुक्त टीम द्वारा एरिया डॉमिनेशन एवं अपराध मर्ग विवेचना के लिये तिमापुर की ओर निकले थे। अभियान के दौरान तिमापुर नाला के पास से नक्सलियों के जनताना सरकार अध्यक्ष माड़वी हुंगा पिता कोसा उर्फ डोरा उर्फ तडगू उम्र 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी छुटवाई थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर को गिरफ्तार किया गया है। जो थाना बासागुड़ा अन्तर्गत 12 मई 2018 को कोत्तागुड़ा के जंगलों मे पुलिस पार्टी के साथ हुए मुठभेड़ में शामिल था, 16 दिसंबर 2016 को गगनपल्ली में ग्रामीण काका गंगा की हत्या में शामिल था, 22 अगस्त 2019 को मुरकुम जंगल में पुलिस पार्टी के साथ हुए मुठभेड़ में शामिल था। इसके विरूद्ध थाना बासागुड़ा में 02 स्थाई वारंट भी लंबित है।
वहीं दूसरे मामले में जिले के थाना जांगला से जिला बल एवं केरिपु 222 की संयुक्त टीम द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान कोतरापाल से 01 नक्सली जनताना सरकार अध्यक्ष जिला राम वेको उर्फ बिडग़ा पिता बोसे उम्र 32 वर्ष निवासी मडसेपारा कोतरापाल थाना जांगला को गिरफ्तार किया गया है। जो थाना जांगला क्षेत्रान्तर्गत 28 जनवरी 2021 को सोमडू उर्फ मल्लेश पोयाम की हत्या में शामिल था।
गिरफ्तार दोनो नक्सली जनताना सरकार अध्यक्ष के विरूद्ध थाना बासागुड़ा एवं जांगला में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर में आज पेश किया गया।