छत्तीसगढ़

विहिप–बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन, दुर्गा व गरबा पंडालों पर कड़े निर्देशों की मांग..


कोण्डागांव। पत्रिका लुक
आगामी नवरात्र पर्व को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने बुधवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने दुर्गा पंडालों एवं गरबा आयोजनों में धार्मिक आस्थाओं और सांस्कृतिक परंपराओं की गरिमा बनाए रखने हेतु सख़्त दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की।
ज्ञापन में संगठन ने उल्लेख किया कि पिछले कुछ वर्षों से गरबा उत्सवों में धार्मिक मर्यादाओं के विपरीत गतिविधियाँ सामने आ रही हैं। इसमें अश्लील फिल्मी गानों का उपयोग, अनुचित परिधानों का प्रदर्शन और पंडाल सजावट में बीयर बोतलों जैसे कबाड़ सामग्री का प्रयोग शामिल है। पदाधिकारियों ने इसे धार्मिक आस्था का अपमान बताते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की। संगठन ने प्रशासन से आग्रह किया कि—
गरबा पंडालों में केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक गीतों को ही बजाने की अनुमति दी जाए। महिलाओं के लिए साड़ी एवं युवाओं–बच्चों के लिए शालीन वस्त्र अनिवार्य हों।
पंडालों में अन्य संप्रदाय के युवक–युवतियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए। नवरात्रि के दौरान नगर में मांसाहारी दुकानों को पूरी तरह बंद रखा जाए। विहिप एवं बजरंग दल पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इन बिंदुओं पर अमल नहीं किया तो संगठन अपने स्तर पर कार्यवाही करेगा। उन्होंने कहा कि नवरात्र महोत्सव श्रद्धा और भक्ति का पर्व है, इसे किसी भी तरह से अपवित्र होने नहीं दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान
विश्व हिंदू परिषद,बजरंगदल- मध्य बस्तर विभाग सह मंत्री
कांतिलाल साहू ,जिला अध्यक्ष ,करण सिंह ऊईके , जिला संयोजक,दया सागर ऊईके ,जिला प्रचार प्रसार प्रमुख प्रथमेश वाजपेई ,नगर संयोजक विनय मानिकपुरी ,नगर सह संयोजक
शिवांश ,नगर सुरक्षा प्रमुख अभिषेक गुप्ता
बजरंगदल कार्यकर्ताओम साहू, बबलू ,ज्ञानू मानिकपुरी
नमन, उपेन्द्र कुंशु साहू, राजीव नेताम, पवन शर्मा सतेंद्र ठाकुर बड़ी संख्या में विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Patrika Look