विदोश चंदेल बने श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष

कोण्डागांव। पत्रिका लुक (शकील सिद्दीकी)
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की प्रदेश तदर्थ कमेटी के सदस्यों इन्दर कोटवानी, मनोज गोस्वामी, अनिल अग्रवाल तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. निजामी और पूर्व प्रदेश सलाहकार विजय लाडगे की गरिमामयी उपस्थिति में कोंडागांव वनमंडल के ऑक्सन हॉल में संघ की कोंडागांव जिला इकाई का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से विदोश चंदेल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं गजेंद्र राठौर को उपाध्यक्ष, जुनैद पारेख को जिलामहासचिव, धंसराज टंडन को कोषाध्यक्ष, जितेंद्र सुराना को संगठन सचिव, श्याम सिंह को जिला सचिव तथा दीपक वैष्णव को जिला सह-सचिव बनाया गया।
जिला इकाई के प्रमुख सलाहकार के. शशिधरन और मगराज गोयल, विधिक सलाहकार रजनीश द्विवेदी नियुक्त किए गए। कार्यकारिणी सदस्यों में सुरेंद्र सोनपीपरे, विश्वजीत मल्लिक, रमाकांत सिन्हा, बंटी शर्मा, राजेश साहू, अनिल पाहुजा, राजा गोयल, शाहिद मेमन सहित अन्य शामिल हैं।
इस अवसर पर रितेश पटेल, गिरीश जोशी, अमरेश झा सहित जिले के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।