युकां रायपुर जिलाध्यक्ष बने स्वप्निल, आकाशदीप – गुलजेब – अजहर प्रदेश महासचिव
रायपुर। छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी और दो जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा रविवार को हुई। रायपुर शहर जिलाध्यक्ष की कमान स्वप्निल मिश्रा और बालोद जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े को बनाया गया है। इसके साथ ही जंबो प्रदेश कार्यकारिणी में 11 महासचिव, 26 सचिव और 16 संयुक्त सचिव की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी और प्रदेश प्रभारी संतोष कोलकुंडा ने कार्यकारिणी की घोषणा की।
प्रदेश कार्यकारिणी में रायपुर से सात प्रदेश महासचिव आकाशदीप शर्मा, गुलजेब अहमद, मोहम्मद अजहर, विपिन मिश्रा, राजेश स्वामी, विधि नामदेव, आशीष द्विवेदी को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही बस्तर से सूरज कश्यप, राजनांदगांव से तथागत पांडेय और बिलासपुर से अनीष मोनू अवस्थी को महासचिव बनाया गया है। आकाशदीप रायपुर शहर जिलाध्यक्ष थे और अभी रायपुर नगर निगम में पार्षद हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा के पोते संदीप वोरा को भी महासचिव बनाया गया है।
इनको बनाया गया प्रदेश सचिव
प्रदेश कार्यकारिणी में लोकेश वशिष्ठ, अमित जैन, विवेक अग्रवाल, जोगराज बुरड़, मनहरण वर्मा, नजरूल इस्लाम, वेंकटेश सिंह, सतीश बारी, तुलाराम कश्यप, अनूप वर्मा, अभिजीत तिवारी, अमिता उइके, बोधन देवांगन, सोनिका पोर्ते, अंकिता दुबे, शशि सिंह, हिमानी वासनिक, लक्ष्मी भास्कर, जितेंद्र सिन्हा, क्रीतिका पांडेय, इंदू वर्मा, जुल्फीकार सिदि्धकी, राजिक सोलंकी, भोला नायक, कमलेश कर्मा और गोपाल दुबे को सचिव बनाया गया है
ये बने संयुक्त सचिव
अभिलाश पोयाम, स्र्बी तिवारी, आशिक कुजूर, निकहत परवीन शान, आकाश दीक्षित, सोमा ठाकुर, सतीश ठाकुर, अश मोहम्मद, जूबेर अहमद, पवन तिवारी, सुरेश कुमार देवांगन, नवल लहरे, कपिल नाग, धर्मेंद्र सिंह, विद्या यादव और संजीव नेताम को संयुक्त सचिव बनाया गया है।