छत्तीसगढ़बड़ी खबर

आम आदमी पार्टी ने कहा- छत्तीसगढ़ पुलिस बनी कांग्रेसियों की कठपुतली

रायपुर।  विगत दिनों एक आदिवासी लड़के को कांग्रेस के स्थानीय पार्षद कामरान अंसारी व उनके कार्यकर्ताओं द्वारा बेदम करके पिटाई करने के बावजूद इस पर कोई ठोस कार्यवाही पुलिस द्वारा नहीं की गई। इसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हो गए हैं। इस घटना से पुलिस महकमे की छवि भी धूमिल हुई।

उसी कड़ी में पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय के संरक्षण में उनके कार्यकर्ताओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे कानून को ताक पर रखकर खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। आप पार्टी का आरोप है कि शादी समारोह के एक कार्यक्रम में शामिल परिवार ने सिगरेट पीने से मना किया, तो उस पर हुए विवाद के बाद परिवार के लोगों को शादी समारोह में बेदम पिटाई की गई।

इससे घबरा कर वे सब वापस अपने घर लौट आए। उसके पश्चात घर में घुसकर उन पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। इसके बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेता उत्तम जायसवाल के नेतृत्व में इस मामले को लेकर गुढयारी पुलिस थाने का घेराव किया गया। उनका कहना है कि पुलिस को विधि सम्मत कार्यवाही करने से रोका जा रहा है, जो कि गलत है इस मामले में एफआईआर हो चुकी है। बावजूद इसके आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नही हो पाई है।

उन्होंने कहा कि अंजली सोनी के सर पर गंभीर चोट आई है। उनका पूरा सर फटा है, जिसमें नौ टांके लगे हैं। सोनिया कुमार के पैर पर वार किया गया है, जिसमे लगभग 21 टांके लगे हैं और आशीष कुमार के सर पर आठ टांके लगे हैं। इसके बावजूद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। हमने गुडयारी के थाना प्रभारी को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इस पर वे सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करते हैं, तो हम 29 तारीख को उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

गुढ़ियारी थाने पहुचने वालों में उत्तम जयसवाल के साथ पार्टी की महिला टीम भी पहुचीं, जिसमें पार्टी प्रवक्ता अनुषा जोसेफ, जिला अध्यक्ष कलावती मार्को, अन्नू सिंह, प्रियंका मिश्रा, व प्रदेश मीडिया सहप्रभारी अजीम खान, यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सेन, नौसाद अली, मुकेश देवांगन, अंकित जैन, प्रकाश चक्रधारी, अनवर अंसारी, जितेंद्र शुक्ला, संजय गुप्ता, थानेस बिसेन, वीरेन्द्र पवार, विक्की मानिकपुरी, मोनू साहू, रायपुर जिला अध्यक्ष यूथ सन्नी छाबड़ा, बलवंत सिंह, पन्ना डहरिया, प्रधान , रावजी आदि के साथ पीड़ित परिवार और सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *