छत्तीसगढ़

ऊपर बादल चलता है, नीचे गर्मी लगती है..

बिलासपुर। न्यायधानी में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। आसमान में काले बादलों का डेरा है। ऐसा लगता है जैसे ऊपर बादल चलते है नीचे गर्मी लगती है। बादलों के बीच आंखमिचौली के इस खेल में उमस बढ़ती जा रही है। तापमान में मामूली गिरावट के बाद भी शसियों को राहत नहीं है।

दक्षिण दिशा से आ रही नमी युक्त हवाओं के कारण बिलासपुर संभाग में सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद स्थिति में परिवर्तन हुआ और आसमान साफ हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 34 डिग्री पर आ गया।

वहीं रात का न्यूनतम तापमान अभी 20.4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम में अचानक हुए इस परिवर्तन के बाद गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। इसके कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। बिना पंखा, कूलर व एसी के राहत नहीं मिल रही है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *