देश विदेश

कोरोना : 3.50 लाख के पार हो सकता है देश में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा, बीते एक महीने में 2 लाख मरीज बढ़े

नई दिल्ली। देश में सोमवार को 40,611 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई, 29,735 ठीक हुए और 197 की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले रविवार को 47,009 केस आए थे। बीते एक हफ्ते में पहली बार नए केस में गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले 14 मार्च को 26,413 केस आए थे और इसके अगले दिन 24,437 मरीज संक्रमित पाए गए थे। 15 मार्च के बाद से इसमें लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी।

बीते 24 घंटे में एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा 10,676 बढ़ा। अभी 3 लाख 42 हजार 344 मरीजों का इलाज चल रहा है। यह संख्या आज 3.50 लाख के पार हो सकती है। देश में अब तक 1 करोड़ 16 लाख 86 हजार 330 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 11 लाख 79 हजार 59 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.60 लाख ने जान गंवाई है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *